Free Tablet Yojana Rajasthan 2024 List: राजस्थान के मेधावी विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य सरकार ने फ्री टैबलेट योजना 2024 की घोषणा की है, जिसके तहत कक्षा 8वीं, 10वीं, और 12वीं के विद्यार्थियों को मुफ्त टैबलेट दिए जाएंगे। यह योजना सत्र 2021-22 और 2022-23 के विद्यार्थियों के लिए है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान ने 55,727 चयनित विद्यार्थियों की सूची जारी कर दी है जो सभी जिलों के शिक्षा अधिकारियों को भेज दी गयी है। अब इन विद्यार्थियों की अंक तालिका का मिलान कर सही पाए जाने पर जल्द ही मुफ्त टैबलेट का वितरण किया जायेगा।
इस योजना का लाभ उन विद्यार्थियों को मिलेगा जिन्होंने 8वीं, 10वीं, और 12वीं बोर्ड की परीक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। अगर आप भी इन कक्षाओं में 2021-22 और 2022-23 के सत्र के छात्र है और अच्छे अंक प्राप्त किए हैं, तो आपको भी इस योजना के तहत फ्री टैबलेट प्रदान किया जायेगा। यदि आप Free Tablet Yojana Rajasthan 2024 List चेक करना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को ध्यान से पढ़ें जिसकी जानकारी विस्तारपूर्वक दी गयी है।
राजस्थान फ्री टैबलेट योजना 2024 क्या है?
राजस्थान सरकार ने मेधावी विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ने के लिए फ्री टैबलेट योजना (Rajasthan Free Tablet Yojana 2024) की शुरुआत की है। इस योजना के तहत माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान के सत्र 2021-22 और 2022-23 के 8वीं, 10वीं, प्रवेशिका, 12वीं (कला, वाणिज्य, विज्ञान) और वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को फ्री टैबलेट दिए जाएंगे। कुल 55,727 विद्यार्थियों को इस योजना का लाभ मिलेगा। इस योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना और उन्हें डिजिटल शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करना है।
यदि आप राजस्थान बोर्ड के 8वीं, 10वीं या 12वीं कक्षा के विद्यार्थी हैं और आपने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं, तो आप इस योजना के लिए पात्र हो सकते हैं। यह योजना विद्यार्थियों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है और अब आपका इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। राजस्थान फ्री टैबलेट योजना 2024 के तहत मेधावी विद्यार्थियों को स्मार्ट टैबलेट दिए जाएंगे, जिससे वे आधुनिक शिक्षा पद्धतियों से जुड़ सकेंगे और अपने भविष्य को उज्जवल बना सकेंगे।
वर्ष 2021-22 और 2022-23 में राजस्थान में विद्यार्थियों को टैबलेट वितरण की संख्या
सत्र 2021-22 और 2022-23 में राजस्थान में फ्री टैबलेट योजना के अंतर्गत वितरित किए जाने वाले टैबलेटों का विवरण की सूची इस प्रकार है:
टैबलेट योजना 2021-22 और 2022-23 के लिए राजस्थान में चयनित विद्यार्थियों की संख्या
राजस्थान में फ्री टैबलेट योजना के अंतर्गत जिलेवार चयनित छात्रों की संख्या इस प्रकार है, जो कुल 55,727 चयनित छात्रों को प्रदान किया जायेगा:
जिला | सत्र 2021-22 | सत्र 2022-23 |
---|---|---|
प्रतापगढ़ | 439 | 435 |
सवाईमाधोपुर | 529 | 535 |
टोंक | 716 | 725 |
कोटा | 732 | 725 |
धौलपुर | 670 | 641 |
जोधपुर | 1088 | 1092 |
बाड़मेर | 1208 | 1246 |
झालावाड़ | 680 | 688 |
पाली | 1108 | 1195 |
अजमेर | 1091 | 1095 |
उदयपुर | 592 | 662 |
जयपुर | 1667 | 1745 |
सिरोही | 843 | 851 |
सीकर | 1023 | 1156 |
अलवर | 1124 | 1147 |
बीकानेर | 993 | 1145 |
नागौर | 1051 | 1066 |
बारां | 473 | 553 |
चूरू | 924 | 1099 |
हनुमानगढ़ | 1072 | 1124 |
जयसलमेर | 765 | 770 |
चित्तौड़गढ़ | 558 | 615 |
बूंदी | 639 | 648 |
भीलवाड़ा | 1011 | 1036 |
दौसा | 762 | 771 |
झुंझुनूं | 787 | 994 |
राजसमंद | 479 | 485 |
करौली | 800 | 844 |
श्रीगंगानगर | 694 | 700 |
जालोर | 579 | 639 |