Bihar Student Credit Card Yojana: ₹4 लाख तक एजुकेशन लोन कैसे लें, कौन ले सकता है लाभ और घर बैठे ऑनलाइन आवेदन करें जानें पूरी जानकारी

Bihar Student Credit Card Yojana: ₹4 लाख तक एजुकेशन लोन कैसे लें, कौन ले सकता है लाभ और घर बैठे ऑनलाइन आवेदन करें जानें पूरी जानकारी
Rate this post

आज के समय में हर माता-पिता चाहते हैं कि उनका बच्चा अच्छी पढ़ाई करे और जिंदगी में आगे बढ़े। लेकिन कई परिवार ऐसे भी हैं जहां बच्चों में हुनर तो होता है, सपने भी बड़े होते हैं, मगर आर्थिक स्थिति कमजोर होने की वजह से वे अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाते। कॉलेज की फीस, किताबें, लैपटॉप और दूसरे खर्च इतने बढ़ चुके हैं कि गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए उच्च शिक्षा लेना मुश्किल हो जाता है। ऐसे छात्रों के लिए बिहार सरकार ने एक बहुत ही शानदार योजना शुरू की है जिसका नाम है Bihar Student Credit Card Yojana.

यह योजना बिहार के उन छात्रों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है जो 12वीं पास करने के बाद आगे की पढ़ाई करना चाहते हैं लेकिन पैसों की कमी उन्हें रोक देती है। इस योजना के तहत बिहार सरकार छात्रों को कम ब्याज दर पर ₹4 लाख तक का शिक्षा ऋण देती है ताकि वे बिना किसी आर्थिक चिंता के अपनी पढ़ाई पूरी कर सकें।

क्या है बिहार स्टूडेंट क्रेडिट Card योजना

बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा शुरू की गई यह योजना राज्य के युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करती है। इस योजना के तहत छात्र इंजीनियरिंग, मेडिकल, ग्रेजुएशन, पॉलिटेक्निक और अन्य कई कोर्स के लिए लोन ले सकते हैं। इस योजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि छात्रों को पढ़ाई के दौरान लोन चुकाने का दबाव नहीं रहता। नौकरी लगने के बाद आसान किस्तों में पैसा वापस करना होता है।

Bihar Student Credit Card योजना का मुख्य उद्देश्य

इस योजना का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बिहार का कोई भी छात्र केवल पैसों की कमी के कारण अपनी पढ़ाई बीच में न छोड़े। सरकार चाहती है कि हर छात्र को आगे बढ़ने का मौका मिले और वह अपनी मेहनत के दम पर अपना भविष्य बेहतर बना सके।

Bihar Student Credit Card योजना के तहत मिलने वाले फायदे

बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना छात्रों को कई बड़े लाभ देती है। यही कारण है कि हर साल हजारों छात्र इस योजना के लिए आवेदन करते हैं।

  • छात्रों को अधिकतम ₹4 लाख तक का लोन मिलता है
  • पॉलिटेक्निक, तकनीकी और सामान्य कोर्स के लिए भी लोन उपलब्ध है
  • फीस के साथ-साथ किताबें और लैपटॉप खरीदने के लिए भी राशि का उपयोग किया जा सकता है
  • पढ़ाई पूरी होने और नौकरी मिलने के बाद लोन चुकाना शुरू होता है
  • दिव्यांग, ट्रांसजेंडर और छात्राओं के लिए ब्याज दर केवल 1% है
  • लोन रिकवरी प्रक्रिया काफी आसान और लचीली रखी गई है

किन कोर्स के लिए मिल सकता है लोन

इस योजना के तहत कई प्रकार के कोर्स शामिल किए गए हैं। छात्र अपनी जरूरत और करियर के अनुसार कोर्स चुन सकते हैं।

  • बी.ए.
  • बी.एससी.
  • बी.कॉम.
  • बी.टेक.
  • एमबीबीएस
  • पॉलिटेक्निक
  • टेक्निकल कोर्स
  • प्रोफेशनल कोर्स

Bihar Student Credit Card  के लिए कौन कर सकता है आवेदन

इस योजना का लाभ लेने के लिए सरकार ने कुछ जरूरी पात्रताएं तय की हैं। आवेदन करने से पहले छात्रों को इन्हें जरूर समझ लेना चाहिए।

  • छात्र बिहार का स्थायी निवासी होना चाहिए
  • आवेदक ने 12वीं पास की हो
  • किसी मान्यता प्राप्त संस्थान में एडमिशन लिया हो
  • छात्र को पूरा कोर्स करना जरूरी होगा
  • निर्धारित आयु सीमा के अंदर होना चाहिए

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

आवेदन करते समय छात्रों को कुछ जरूरी दस्तावेज जमा करने होते हैं। अगर दस्तावेज पूरे नहीं होंगे तो आवेदन में परेशानी आ सकती है। जो जरूरी दस्तावेज लगेंगे निम्नलिखित है

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • 10वीं और 12वीं की मार्कशीट
  • एडमिशन प्रूफ
  • फीस स्ट्रक्चर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक स्टेटमेंट
  • निवास प्रमाण पत्र
  • इनकम टैक्स रिटर्न
  • स्कॉलरशिप से संबंधित दस्तावेज (यदि उपलब्ध हो)

Bihar Student Credit Card Yojana के लिए आवेदन कैसे करें?

इस योजना की आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है ताकि छात्रों को बार-बार दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें। Bihar student credit card online apply करने की प्रक्रिया इस प्रकार है:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट 7 Nischay Yuva Upmission Portal पर जाएं।
  • होम पेज पर दिखाई देने वाले New Applicant Registration विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और आधार नंबर दर्ज करें।
  • मोबाइल नंबर पर आए OTP को भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  • सफल रजिस्ट्रेशन के बाद यूजरनेम और पासवर्ड SMS तथा ईमेल पर प्राप्त होगा।
  • अब वेबसाइट पर लॉगिन करें और अपनी पर्सनल जानकारी भरें।
  • इसके बाद योजना सूची में से BSCC (Bihar Student Credit Card) विकल्प चुनें।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
  • जरूरी दस्तावेज अपलोड करें जैसे आधार कार्ड, मार्कशीट, एडमिशन प्रूफ और आय प्रमाण पत्र।
  • सभी जानकारी जांचने के बाद फॉर्म सबमिट कर दें।
  • फॉर्म जमा होने के बाद आपको एक Acknowledgement Number मिलेगा, इसे सुरक्षित रखें।
  • इसके बाद संबंधित DRCC सेंटर द्वारा दस्तावेज सत्यापन के लिए SMS और ईमेल भेजा जाएगा।
  • तय तारीख पर सभी मूल दस्तावेज लेकर DRCC कार्यालय जाएं।
  • दस्तावेज सत्यापन और बैंक द्वारा लोन स्वीकृति के बाद आपको Student Credit Card और Sanction Letter दिया जाएगा।
  • अंत में बैंक जाकर जरूरी औपचारिकताएं पूरी करें, जिसके बाद लोन राशि जारी कर दी जाएगी।
आवेदन करते समय किन बातों का ध्यान रखें

आवेदन करते समय सभी जानकारी सही भरना बेहद जरूरी है। गलत जानकारी देने पर आवेदन रद्द हो सकता है। इसके अलावा केवल मान्यता प्राप्त कॉलेज और संस्थानों में एडमिशन लेना चाहिए।

  • सभी दस्तावेज साफ और सही होने चाहिए
  • आवेदन फॉर्म में गलत जानकारी न भरें
  • मोबाइल नंबर और ईमेल हमेशा चालू रखें
  • DRCC से आने वाले मैसेज पर ध्यान दें
  • समय पर दस्तावेज सत्यापन कराएं
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट Card आवेदन की स्थिति कैसे चेक करें
  • सबसे पहले Bihar Student Credit Card Application Status के आधिकारिक वेबसाइट MNSSBY पर जाएं।
  • वेबसाइट खुलने के बाद आवेदन स्थिति (Application Status) वाला पेज दिखाई देगा।
  • यहां अपना Application ID या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
  • इसके बाद जन्मतिथि या मांगी गई अन्य जानकारी भरें।
  • अब स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड दर्ज करें।
  • सभी जानकारी भरने के बाद Submit या Track Status बटन पर क्लिक करें।
  • क्लिक करते ही आपकी आवेदन स्थिति स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगी।
  • यहां आप देख सकते हैं कि आपका आवेदन Verification, Approval या Loan Sanction के किस चरण में है।
  • अगर कोई दस्तावेज लंबित होगा तो उसकी जानकारी भी पोर्टल पर दिखाई दे सकती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top