Maiya Samman Yojana Status Check: मैया सम्मान योजना झारखंड

Maiya Samman Yojana Status Check: मैया सम्मान योजना झारखंड
Rate this post

Maiya Samman Yojana Status Check 2024:  झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई मंईयां सम्मान योजना एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसका उद्देश्य राज्य की गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को हर महीने ₹1000 की सहायता राशि दी जाती है। अगर आपने इस योजना के तहत आवेदन किया है, तो अब आप अपना स्टेटस (Status) बहुत ही आसानी से चेक कर सकती हैं। जिसकी प्रक्रिया इस लेख में विस्तारपूर्वक दी गयी है।

मंईयां सम्मान योजना क्या है?

Maiya Samman Yojana Jharkhand सरकार द्वारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसका उद्देश्य राज्य की गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस योजना के तहत, 21 से 50 वर्ष की उम्र की महिलाओं को हर महीने ₹1000 की आर्थिक सहायता दी जाती है, जो कि सालाना ₹12000 होती है। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए महिलाओं को आवेदन करना होता है, और यदि उनके आवेदन को स्वीकृति मिल जाती है, तो उन्हें इस योजना के तहत लाभ मिलता है। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार करना है।

अगर आपने अभी तक इस योजना का लाभ नहीं उठाया है, तो जल्द से जल्द आवेदन करें और स्टेटस चेक करें ताकि आप भी इस योजना के तहत मिलने वाले लाभों का आनंद ले सकें।

मंईयां सम्मान योजना की तिथि और अपडेट

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रक्षाबंधन से एक दिन पहले इस योजना का शुभारंभ किया था। पहले चरण में 57,120 महिला लाभार्थियों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से ₹1,000 की पहली किस्त ट्रांसफर की गई थी। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर यह जानकारी साझा की थी कि 22 अगस्त से सभी महिलाओं के खातों में पैसे आना शुरू हो जाएंगे। सरकार का लक्ष्य इस योजना से राज्य भर की 48 लाख महिलाओं को लाभान्वित करना है।

Maiya Samman Yojana Status Check: मैया सम्मान योजना झारखंड
Photo Source: Maiya Samman Yojana Official website

Mukhyamantri Maiya Samman के लिए आवेदन प्रक्रिया 3 अगस्त से शुरू हुई थी और इसकी अंतिम तिथि 18 अगस्त थी। अब तक, 45 लाख महिलाओं का निबंधन हो चुका है और उनमें से 94.6% महिलाओं के आवेदन को प्रशासनिक मंजूरी दी जा चुकी है। सितंबर 2024 से हर महीने की 15 तारीख को लाभार्थियों के खातों में ₹1,000 की राशि जमा की जाएगी।

Abua Awas Yojana Form 2024: आवेदन कैसे करें, PDF फॉर्म डाउनलोड और पात्रता

मंईयां सम्मान योजना के लाभ (Benefits Received Under Maiya Samman Yojana)

मैया सम्मान योजना झारखंड के अंतर्गत लाभार्थियों को निम्नलिखित लाभ प्राप्त होते हैं:

  1. योजना के तहत महिलाओं को हर महीने ₹1000 की आर्थिक सहायता दी जाती है।
  2. महिलाओं को साल भर में कुल ₹12,000 की सहायता राशि प्राप्त होगी।
  3. इस योजना के माध्यम से महिलाएं अपनी छोटी-छोटी आवश्यकताओं को बिना किसी पर निर्भर हुए पूरा कर सकती हैं।
  4. लाभार्थियों को सहायता राशि सीधे उनके बैंक खातों में डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से भेजी जाती है।

मंईयां सम्मान योजना के लिए पात्रता

मंईयां सम्मान योजना का लाभ केवल झारखंड राज्य की उन महिलाओं को मिलता है, जो निम्नलिखित पात्रता शर्तों को पूरा करती हैं:

  1. इस योजना का लाभ केवल 21 से 50 वर्ष की उम्र की महिलाएं उठा सकती हैं।
  2. केवल झारखंड राज्य की निवासी महिलाएं ही इस योजना के लिए पात्र हैं।
  3. योजना के लिए पात्र होने के लिए महिला के परिवार की आय 1 लाख रुपये से कम होनी चाहिए।
  4. लाभ प्राप्त करने के लिए महिला का बैंक खाता आधार से लिंक होना अनिवार्य है।

मंईयां सम्मान योजना स्टेटस चेक कैसे करें: How to check Maiya Samman Yojana status?

यदि आपने मंईयां सम्मान योजना के तहत आवेदन किया है और जानना चाहती हैं कि आपका आवेदन स्वीकृत हुआ है या नहीं, तो आप नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अपना स्टेटस चेक कर सकती हैं:

  1. सबसे पहले आपको मंईयां सम्मान योजना झारखंड सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  2. वेबसाइट पर पहुँचने के बाद, आपको अपना CSC ID और पासवर्ड डालकर लॉगिन करना होगा। यदि आपके पास CSC ID नहीं है, तो आप बिना CSC ID के भी अपना स्टेटस चेक कर सकती हैं।
  3. लॉगिन करने के बाद यहां आपको कुछ विकल्प मिलेंगे जैसे प्रज्ञा केंद्र लॉगिन, सर्च बेनिफिशियरी आदि।
  4. इसके बाद ‘स्टेटस चेक’ विकल्प पर क्लिक करें।
  5. इसके बाद आपको अपने क्षेत्र का चयन करना होगा, जैसे हजारीबाग, रांची, कोल्हान, पलामू, संथाल परगना आदि।
  6. अब आपसे कुछ जानकारी मांगी जाएगी, जैसे कि आपका राशन कार्ड नंबर, आधार नंबर, या अवेदन संख्या। इनमें से किसी एक जानकारी को भरकर आप स्टेटस चेक कर सकती हैं।
  7. जानकारी भरने के बाद ‘सर्च’ पर क्लिक करें, आपके सामने स्टेटस शो हो जायेगा।
  8. इसके बाद इसमें आपको आपका नाम, पिता या पति का नाम, उम्र, और गांव का नाम दिखेगा।
  9. अगर ये सभी जानकारी सही है, तो आपका आवेदन स्वीकृत हो चुका है और आपको इस योजना का लाभ मिलेगा। इसके साथ ये भी देख सकते है की मंईयां सम्मान योजना क़िस्त मिला है की नहीं और कितनी राशि मिली है

Birsa Pradhanmantri Fasal Bima Yojana 2024: Registration, Eligibility, and Application Process

मंईयां सम्मान योजना हेल्पलाइन नंबर

यदि आपको मंईयां सम्मान योजना से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या आ रही है या आपको कोई जानकारी चाहिए, तो आप सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकती हैं।

हेल्पलाइन नंबर: 1800-890-0215

Official website  hbdivmmmsy.jharkhand.gov.in

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top